अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या छोटे पर्दे से अपने कैरियर की शुरुवात करने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए गए। वो अपने आवास पर ही थे जंहा पर उन्हें फांसी के फंदे पर लटका देखा गया। इसकी जानकारी उनके ही घर में काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी। पुलिस ने कहा की पहली नजर में यह मामला ख़ुदकुशी का लगता है। जाँच अभी जारी है। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की अभी इसके कारणों का पता नहीं चल सका है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या यह खबर आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। इस साल बॉलीवुड को यह तीसरा बड़ा झटका लगा है। इसके पहले इरफ़ान खान फिर ऋषि कपूर और अब सुशांत की मौत सेपूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। लोग उनकी आत्मा की शांति की दुवा कर रहा हैं।

छोटे पर्दे से कैरियर की शुरुवात करने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत एक मेहनती अभिनेता थे। उन्होंने अपनी मेहनत की बदौलत अपना यह मुकाम हासिल किया था। सुशांत का पवित्र रिस्ता सीरियल में मानव का किरदार लोगों को खूब पसंद आया। सुशांत ने अपने फ़िल्मी सफर की सुरुवात फिल्म ‘काय पो छे’ से की। फिल्म महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक MS Dhoni: The Untold Story में सुशांत के किरदार को खूब सराहा गया। इस फिल्म से सुशांत को खूब सुर्खियां मिली जिससे उन्हें कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। उनकी प्रमुख फिल्मे ‘सोनचिड़िया’, ‘छिछोरे’ और ‘केदारनाथ’ हैं।

सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म 21 जनवरी, 1986 को हुआ था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या यह खबर आने के बाद प्रधान मंत्री समेत सभी वर्ग के लोगों ने शोक प्रगट किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत … एक प्रतिभाशाली युवा अभिनेता ने बहुत जल्द दुनिया को अल‍विदा कह दिया। उन्होंने टीवी सीरियलों और फिल्मों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मनोरंजन की दुनिया में उनके अभ्‍युदय ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह अपनी कई यादगार भूमिकाओं के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनके निधन से स्तब्ध हूं। मेरी गहरी संवदेनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर लिखा “हिंदी फिल्म जगत की युवा प्रतिभा श्री सुशांत सिंह राजपूत के दुर्भाग्यपूर्ण असामयिक निधन पर दुखी हूं। उन्होंने छोटी सी अवधि में ही कुछ अविस्मरणीय भूमिकाएं निभाईं। ऐसी प्रतिभा का इतनी जल्दी चला जाना अपूरणीय क्षति है। शोक संतप्त परिजनों, सहयोगियों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ट्वीट कर लिखा हिंदी फ़िल्मों के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का समाचार स्तब्ध करने वाला है। उनकी अभिनय क्षमता, प्रतिभा और कौशल के लोग क़ायल था। उनका यूँ चले जाना पीड़ादायक है और यह फ़िल्मजगत के लिए एक बड़ा नुक़सान है।ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर लिखा कुछ खबरें कितनी दुखदायी होती हैं। नौजवान और प्रतिभाशाली अभिनेतासुशांत सिंह राजपूत के चले जाने की खबर सबको स्तब्ध कर देने वाली है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और इस कठिन घड़ी में परिजनों, दोस्तों को ये पीड़ा सहने की शक्ति दें।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा सुशांत सिंह राजपूत प्रतिभाशाली युवा कलाकार थे, उनका इस प्रकार जाना बेहद दुःखद है। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार और उनके समर्थकों को ये दुख सहने का साहस दें।ॐ शांति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा सुशांत सिंह राजपूत जैसे उभरते हुए प्रतिभावान युवा कलाकार का इस प्रकार नश्वर संसार से विदा होना अचंभित करने वाला एवं दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ॐ शांति

अखिलेश यादव ने लिखा लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का यूँ अचानक जाना हिंदी फ़िल्म जगत और उनके चाहनेवालों के लिए अत्यंत दुखद एवं स्तब्धकारी है… ‘धोनी’ के रूप में उनकी भूमिका हमेशा अमर रहेगी. भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा चर्चित फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जी का असामयिक निधन दुःखद। वे बिहार के रहने वाले थे और अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनाई थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा बिहार के बेटे कोसी के सपूत चर्चित फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जी की आत्महत्या की खबर सुन मर्माहत हूं। असीम संभावनाओं का असमय अंत अत्यंत दुःखद! मेरी संवेदनाएं उनके अपनों के साथ है। श्रद्धांजलि!

बाद में वे सुशांत के परिवार वालों से मिलने उनके घर पहुंचे और फिर उन्होंने ट्वीट कर लिखा बिहार के गौरव सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या नहीं कर सकते! उनकी मौत की सीबीआई जांच हो। उनके पिताजी से पटना स्थित आवास पर मिला, वह सीबीआई जांच चाहते हैं, वह कहते हैं कि मौत के दो घंटे पहले उनकी बात हुई थी। खुदकुशी जैसी कोई बात ही नहीं थी! उनके परिजनों से मिलकर भावविह्वल हो गया।