अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा भारत चीन सीमा काफी बुरी स्थिति में है

अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव आने वाला है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर भारतीय मुल्क के लोगों के वोटों पर है। उन्होंने भारतीय मूल के निवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत-चीन सीमा विवाद काफी बुरी स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत और चीन दोनों की मदद के लिए तैयार हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि अगर दोनों देश चाहे तो हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारी इस मुद्दे पर भारत और चीन दोनो देशों से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने में अगर हम कुछ कर सकते हैं हमें खुशी होगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की उन्होंने कहा कि हमारे मित्र नरेंद्र मोदी काफी अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने वंहा पर रह रहे भारतियों से कहा कि हम उनके भावनाओं की कद्र करते हैं। आप सभी भारत के बारे में काफी सोंचते हैं। हम भी प्रधानमंत्री मोदी के बारे में सोंचते हैं। वे मेरे काफी अच्छे मित्र हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमें भारत और पीएम मोदी की ओर से बहुत समर्थन मिला है। उन्होंने अपील की कि भारतीय मूल के लोग मुझे वोट दें।