अयोध्या के 125 किमी. परिक्षेत्र को आध्यात्मिक क्षेत्र बनाने की अपील

अयोध्या के 125 किमी. परिक्षेत्र को आध्यात्मिक क्षेत्र बनाने के लिए विश्वकुंडलिनी जागरण संस्थान (अवध क्षेत्र ) क्षेत्र के श्रद्धेय संतो, आदरणीय संभ्रांतजनों , सम्माननीय सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पूजीपतियों , विभिन्न संगठनों से अपील ,
भाइयों / बहनों,
समय बहुत तेजी से बदल रहा है सरकार बड़ी तेजी से इंडिया का डिजिटलाइजेक्शन कर जाहि है। भारतीय वैज्ञानिक चन्द्रमा जैसे अन्य ग्रहों में अपना स्थान बना रहे हैं वैज्ञानिक जितनी तेजी से प्रगति कर रहे हैं। मनुष्य का नैतिक पतन उतनी ही तेजी से हो रहा है
विश्व को नैतिक वैज्ञानिक आध्यात्मिक रास्ता दिखाने वाला भारत वर्ष ही रहा है। उसे ही जगत गुरु होने का सम्मान मिलता रहा है। जिसमे इस अवध क्षेत्र की भूमिका वैदिक कल से लेकर अब तक रही है। ऋंषियों के सर्वाधिक तपस्थान, देव स्थान, सिद्ध पीठ इसी क्षेत्र में रहे हैं।

उन क्षेत्रों के जागरण का समय अब आ गया है। इस क्षेत्र के गांव गांव नगर नगर के हर कोने को आध्यात्मिक क्षेत्र बनाने के लिए अवध क्षेत्र के 125 किमी. दुरी के इलाके को आध्यात्मिक क्षेत्र घोसित करने के लिए आप सबसे तन मन धन से सहयोग की अपील कर रहे हैं। और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस क्षेत्र को आध्यात्मिक क्षेत्र घोसित करके उपयुक्त कार्य योजना बनाई जाय।
विश्वकुंडलिनी जागरण संस्थान द्वारा बनाई गई कार्य योजना संग्लन है।

निवेदक :
रामशंकर मिश्र
अध्यक्ष विश्वकुंडलिनी जागरण संस्थान
सिल्हौर घाट, गोमती नदी तट अवध क्षेत्र
सिल्हौर , बाराबंकी उत्तर प्रदेश

8172941808