आजमगढ़ जीतने के बाद सीएम योगी से मिले दिनेश यादव निरहुआ आम्रपाली दुबे भी रहीं साथ

आजमगढ़ लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उनके भाई प्रवेश लाल यादव और उनकी दोस्त और को-ऐक्ट्रेस आम्रपाली दुबे उनके साथ रहे। इस मुलाकात की तस्वीरें दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शेयर की है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा माननीय मुख्यमंत्री पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी का आजमगढ़ की देवतुल्य जनता व कार्यकर्ताओं की ओर से आभार व्यक्त कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।

हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश के लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ की सीट पर जीत दर्ज कर भगवा लहरा दिया था । आजमगढ़ की सीट समाजवादी पार्टी की लम्बे समय से गढ़ मानी जाती रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के गढ़ को ध्वस्त कर दिया। आजमगढ़ से बीजेपी नेता और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी धर्मेंद्र यादव को हराया था।

बतादें कि आजमगढ़ सीट समाजवादी पार्टी की गढ़ रही है। आजमगढ़ से मुलायम सिंह यादव सांसद रहे हैं। उसके बाद अखिलेश यादव भी वंहा से सांसद रहे हैं। आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी की हार से पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत यह सिद्ध करती है कि एक बार चुनाव हारने के बाद भी वो वंहा की जनता के बीच बने रहे। लोगों का काम किया यह दिनेश लाल यादव निरहुआ की बड़ी जीत है।