आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्रि का पर्व पीएम मोदी सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

पूरे देश में आज से शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से शुरू हो गया है। नवरात्रि का पर्व आज से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। नवरात्रि के नवों दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की उपासना की जाएगी। और दशवें दिन बड़ी धूमधाम के साथ दशहरा का पर्व मनाया जायेगा। माना जाता है कि दशहरा के दिन राम ने रावण का वध था। इस लिए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप मनाया है।

शारदीय नवरात्रि हिंदुओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस त्यौहार को लोग हिन्दू धर्म के लोग पूरी में मानते हैं। लोग उपवास रखकर मातारानी की पूजा करते हैं। यह त्यौहार हिन्दू धर्म में महिलाओं की सशक्ति प्रतीक है। नवरात्रि के नवों दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्माण्डा, पांचवे दिन स्कंदमाता, छठवें दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री की उपासना जाती है। माना जाता है कि नवरात्रि में उपासना करने वालों की मनोकामना मातारानी पूरी हैं।

शारदीय नवरात्रि के आज से शुभारम्भ होने पर प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी नेताओं देश वासियों को शुभकामनायें दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई। जगत जननी मां जगदंबा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। जय माता दी!

गृहमंत्री अमितशाह ने ट्वीट कर कहा कि ‘नवरात्रि’ तप, साधना और शक्ति उपासना का प्रतीक है।नवरात्रि के महापर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ भगवती सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाये रखें। जय माता दी!

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आप सभी को एवं आपके पूरे परिवार को शारदीय नवरात्रि के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:। जय माता दी!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि शक्ति की आराधना के पावन पर्व ‘शारदीय नवरात्रि’ की समस्त भक्तों को शुभकामनाएं। माँ भगवती के आशीष से विश्व में सकारात्मक ऊर्जा और नवीन शक्ति का संचार हो। समता, बंधुत्व और समरसता की भावना का विकास हो, लोक कल्याण का पथ प्रशस्त हो। माँ की कृपा समस्त जगत को प्राप्त हो। जय माता दी। आत्म साक्षात्कार के सुअवसर और अंतस चेतना जागरण के सुयोग ‘शारदीय नवरात्रि’ की पावन बेला में समस्त जगत में नवीन सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। माँ शैलपुत्री के आशीर्वाद से हमारी समन्वित प्रगति और समेकित अभ्युदय का मार्ग प्रशस्त हो। यही कामना है- यही प्रार्थना है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट कर कहा कि वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ प्रथम माँ शैलपुत्री से सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ

प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर कहा कि आप सभी को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा से समस्त जनों का कल्याण हो। मां दुर्गा की शक्ति एवं उनका पराक्रम पूरे देश में महिलाओं की अभिव्यक्ति बने।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि शारदीय नवरात्रि की सबको मंगलमय शुभकामनाएँ!