उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की शिकार19 वर्षीय लड़की ने सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ा विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की शिकार जिस 19 वर्षीय लड़की ने आज सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। इस सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना को निर्भया पार्ट-2 नाम दियाजा रहा है। इस लड़की के साथ 14 सितम्‍बर को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंग रेप हुआ था। दरिंदों ने शिकार पीडि़ता बयांन ने दे सके इसके लिए उसकी जीभ भी काट दी थी और उसके रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी थी। पीडि़ता को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था वहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने के कारण उसे दिल्‍ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में लाकर भर्ती कराया गया था। जंहा पर आज उसने दम तोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश हाथरस ASP प्रकाश कुमार से बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना में शामिल चारों अभियुक्तों की पहले गिरफ्तारी की जा चुकी है, 376 डी सेक्शन के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित धनराशि की पहली किश्त 4,12,500 रुपये पीड़िता के परिवारवालों के खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। पीड़िता का पोस्टमार्टम दिल्ली में कराया जा रहा है। पीड़िता को SC/ST एक्ट में 4,12,500 रुपये की राशि दी गई थी और आज बाकी राशि दी जाएगी, कुल 10 लाख की आर्थिक मदद दी जा रही है। फास्टट्रैक कोर्ट बनाकर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जाएगी

इस घटना के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। विपक्षी पार्टियों ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। बसपा प्रमुख मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, प्रियंका गाँधी समेत सभी नेताओं ने इस घटना की है। और दोषियों पर सख्त एक्शन की मांग की है।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि यूपी के जिला हाथरस में एक दलित लड़की को पहले बुरी तरह से पीटा गया, फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया, जो अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय जबकि अन्य समाज की बहन-बेटियाँ भी अब यहाँ प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे, बी.एस.पी. की यह माँग। उन्होंने आगे कहा कि यूपी के हाथरस में गैंगरेप के बाद दलित पीड़िता की आज हुई मौत की खबर अति-दुःखद। सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करे व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर अपराधियों को जल्द सजा सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह माँग।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस की गैंग रेप एवं दरिंदगी की शिकार एक बेबस दलित बेटी ने आख़िरकार दम तोड़ दिया. नम आँखों से पु्ष्पांजलि! आज की असंवेदनशील सत्ता से अब कोई उम्मीद नहीं बची।

प्रियंका गाँधी कहा कि हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है। यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है।अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ उप्र की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं।