एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं से मुलाकात की

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली पहुंची। दिल्ली पहुंचने पर एयर पोर्ट पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की। बतादें कि राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी समुदाय की द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा सियासी दांव चला है। इसके जरिये उन्होंने दलित, गरीब आदिवासी समाज को साफ सन्देश दिया है कि यह सरकार उनके लिए काम कर रही है।

बतादें कि द्रौपदी मुर्मू 24 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनडीए के बड़े नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 29 जून है। और नए राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है। वोट पड़ने के दो दिन बाद वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। और उसी दिन नए राष्ट्रपति की घोषणा हो जाएगी।

बतादें कि द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति बनना लगभग तय है। क्योंकि भाजपा के अलावां बहुत सारी पार्टियों ने भाजपा के द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने का स्वागत किया है।

बतादें कि 18 मई 2015 को झारखंड की राज्यपाल के रूप में शपथ के बाद द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल बनी। उससे पहले द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में दो बार विधायक और एक बार राज्यमंत्री भी बनी थी।