कोरोना से अब तक ठीक हो चुके लगभग 35.5 लाख लोग

भारत में रोगियों के ठीक होने की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 70,880 रोगी ठीक हुए हैं। महाराष्‍ट्र में ही एक दिन में 14,000 से अधिक रोगी ठीक हुए हैं, जबकि आंध्र प्रदेश में एक दिन में 10,000 से अधिक रोगी ठीक हुए हैं। इससे ठीक हुए रोगियों की संख्‍या 35,42,663 हो गई है और रिकवरी दर 77.65 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 60 प्रतिशत ठीक हुए नए रोगी पांच राज्‍यों अर्थात महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से हैं।

पिछले 24 घंटों में 96,551 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से अकेले महाराष्ट्र से 23,000 से अधिक और आंध्र प्रदेश से 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। नए मामलों में लगभग 57 प्रतिशत मामले केवल पांच राज्यों से सामने आए हैं। ये वही राज्य हैं, जो नए ठीक हुए रोगियों के मामलों में भी 60 प्रतिशत योगदान दे रहे हैं।

आज की तारीख देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्‍या 9,43,480 हो गई है। महाराष्‍ट्र का इस तालिका में पहला स्‍थान है, जहां 2,60,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 1,00,000 से अधिक सक्रिय मामले सामने आए हैं।

कुल सक्रिय मामलों में से लगभग 74 प्रतिशत सबसे अधिक प्रभावित राज्‍यों महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से सामने आए हैं। इन राज्‍यों का कुल सक्रिय मामलों में 48 प्रतिशत से अधिक योगदान है। पिछले 24 घंटों में 1209 मौत दर्ज हुई हैं। कर्नाटक में 495 लोगों की जान गई है जबकि कर्नाटक में 129 और उत्तर प्रदेश में 94 लोगों ने जान गंवाई है।