कोरोना से पिछले 24 घंटों में 20,000 लोग हुए ठीक अबतक ठीक हो चुके लगभग 6 लाख लोग

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के मरीजों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। 20,572 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ कोविड-19 के ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5,92,031 हो गई। सुधार की दर भी बढ़कर आज 63.24 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई।

स्वस्थ होने के मामलों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह बड़ी संख्या में परीक्षण, समयबद्ध जांच और होम आइसोलेशन या अस्पतालों में सक्रिय चिकित्सा निगरानी में रखकर मरीजों का प्रभावी प्रबंधन रहीं। अब वास्तविक सक्रिय मामलों की संख्या महज 3,19,840 के स्तर पर बनी हुई है। वे सभी चिकित्सा निगरानी में हैं। होम आइसोलेशन के नियम एवं मानदंडों के साथ ही ऑक्सीमीटरों के उपयोग से अस्पतालों पर दबाव बनाए बिना स्पर्शोन्मुख या हल्के लक्षण वाले लोगों की जांच में सहायता मिली है।

स्वस्थ होने और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। यह आज 2,72,191 के स्तर पर है। स्वस्थ मामलों की संख्या, सक्रिय मामलों की तुलना में 1.85 गुनी है।