कोरोना से पिछले 24 घंटों में 81533 मरीज हुए ठीक अबतक ठीक हो चुके 3624196 लोग

भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की सख्या में लगातारतेज बढोत्तरी हो रही है। भारत ने आज एक और उपलब्धि हासिल की है। पिछले 24 घंटों के दौरान 81,533 मरीज ठीक हुए हैं जो अब तक एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 36 लाख (3,624,196) को पार कर गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताविक ठीक होने वाले मामलों में से 60% मामले पाँच राज्यों, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से बताए जा रहे हैं। अकेले महाराष्ट्र ने 14,000 से अधिक का योगदान दिया है और कर्नाटक ने एक दिन की रिकवरी दर की इस सूची में 12,000 से अधिक का योगदान दिया है। इसके साथ ही ठीक होने वालों की दर (रिकवरी दर) को 77.77% तक पहुंच गई है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 97,570 नए पुष्ट मामले सामने आए हैं। इसमें से अकेले महाराष्ट्र से 24,000 से अधिक मामले शामिल हैं। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दोनों ने 9,000 से अधिक योगदान दिया है। कुल मामलों में से 60 फीसदी मामले केवल पांच राज्यों से रिपोर्ट किए गए हैं। इन्हीं राज्यों ने पिछले 24 घंटों में अधिकतम ठीक होने की दर भी हासिल की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,201 मौतें दर्ज की गई हैं। कल की रिपोर्ट में 442 मौतों के साथ कुल 36 फीसदी मौतें महाराष्ट्र से हैं और इसके बाद साथ कर्नाटक से 130 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मौतों में से 69% मौते पांच राज्यों / केंद्र शासि प्रदेशों- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दिल्ली से दर्ज की गई हैं।