देश में कोरोना मामलों की संख्या 54 लाख के पार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के मामले अब 54 लाख से अधिक हो चुके हैं। पिछले कई दिनों से लगातार 90 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 92,605 नए मामले सामने आये है। जिसके साथ अब देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 54,00,620 हो गए हैं। जिसमें से अब जिसमें 10,10,824 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1,133 मौत हुई है जिसके साथ अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 86,752 हो गई है।

राहत की बात यह है कि देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बह लगातार बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 94,612 रोगी ठीक हुए हैं। इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने की कुल संख्या 43 लाख (43,03,043) को पार कर गई है। इसके परिणामस्वरूप रिकवरी रेट 79.68% पर पहुंच गया है।

ठीक होने वाले नए मामलों में से 60 फीसदी मामले पांच राज्यों से आए हैं जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। एक दिन में ठीक होने वाले नए रोगियों में 23,000 से अधिक रोगी महाराष्ट्र से हैं। वहीं कर्नाटक और आंध्र प्रदेश दोनों राज्यों से एक दिन में 10,000 रोगी ठीक हुए हैं।