नही रहे स्वामी अग्निवेश 81 वर्ष की उम्र में दिल्ली में हुआ निधन

सामाजिक कार्यों के लिए जाने माने सामाजिक कार्यकर्त्ता स्वामी अग्निवेश ने आज दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम साँस ली। वे इस समय 81 वर्ष के थे। स्वामी अग्निवेश का जन्म 21 सितंबर 1939 में हुआ था। स्वामी अग्निवेश का आज दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। स्वामी अग्निवेश लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। जिसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में हो रहा था। वो कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

स्वामी अग्निवेश अपनी वेबाक राय रखने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बंधुआ मजदूरों के लिए काम किया। कई आंदोलन किये जाती व्यवस्था के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई। उन्होंने उन्होंने एक राजनीतिक दल ‘आर्य सभा’ की स्थापना की। एक टीवी शो में एंकर की भूमिका में भी नजर आये। स्वामी अग्निवेश ने चर्तित टीवी शो बिग बॉस में भी पार्टिसिपेट किया।

स्वामी अग्निवेश के निधन पर राहुल गाँधी ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा बंधुआ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और आर्य समाज के क्रांतिकारी नेता स्वामी अग्निवेश जी का आज निधन हो गया। स्वामी जी का निधन आर्य समाज सहित पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा आर्य समाज के नेता और समाज सुधार की मुखर आवाज स्वामी अग्निवेश जी का निधन पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस परिवार स्वामी जी की पावन देह को नमन करता है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे।