पुलिस ने उसी के बुल्डोजर गिराया विकास दुबे का घर

आठ पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले विकास दुबे के खिलाफ योगी सरकार ने आज बड़ी कार्यवाही की। पुलिस ने विकसदुबे के ही बुल्डोजर से उनके घर को जमींदोज कर दिया। साथ ही उसकी खड़ी लग्जरी कारों को भी तोड़ दिया दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आठ पुलिस वालों को जान से मारने के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर 50 हजार इनाम रखा।

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अब पुलिस के साथ लुका-छुपी का खेल, खेल रहा है। हालांकि वो इस बात से अनजान है कि पुलिस किसी न किसी तरह हत्यारे को ढूंढ ही निकालेगी। दरअसल हिस्ट्रीशीटर के नाम से मशहूर विकास दुबे कानपुर में हुई मुठभेड़ में 8 पुलिसवालों पर ताबड़तोड़ गोलियों से वार कर मौके से फरार हो गया था। जिसकी पुलिस अब तलाश में जुटी है. हालांकि पुलिस अब भगोड़े विकास दुबे का ऐसा कोई भी ठिकाना नहीं छोड़ रही जहां यह छुप सकता है।

चौबेपुर के बिक्ररू गांव में 8 पुलिसकर्मी शहीद होने के मामले में एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और जिला पुलिस ने 2200 नम्बरों को सर्विलांस पर लिया है। 100 ऐसे लोग चिह्नित किए गए हैं जो उसके करीबी हैं। उनके मोबाइल नम्बरों को लिसनिंग पर लिया गया है। इस आधार पर पुलिस ने 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस ने बीते तीस घंटे में मकान सील करके चप्पे-चप्पे की तलाशी ली तो महफूज किले जैसी सुरक्षा घेरे वाले परिसर के अंदर बने पुराने मकान में तलघर की भी तलाश कर रही है।

पुलिस ने रास्ता रोकने वाले बुलडोजर पर चालक को बिठाया और फिर उससे ही विकास के मकान की चहारदीवारी को गिराना शुरू कर दिया, एक के बाद एक मकान की दीवारों को और कमरे को गिराते हुए अंदर कार खड़ा करने वाले हिस्से को भी ढहा दिया। पुलिस ने दो घंटे की कार्रवाई में पूरे मकान को गिराकर मलबे में तब्दील कर दिया है। गैराज गिराकर दस से पंद्रह लाख कीमत वाली दो कारें और दो ट्रैक्टर पर क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। मकान में महंगे बाथरूम, ड्राइंग रूम और किचेन समेत सभी हिस्सों को गिरा दिया गया है।