प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में किया तीन मेट्रो लाइनों का लोकार्पण किया

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के दौरे पर थे उनके मुंबई पहुंचने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री पीएम मोदी विले पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर पहुंचे और उन्होंने वंहा पर गणपति की पूजा की जिसके बाद उन्होंने तीन मेट्रो लाइनों का लोकार्पण किया। 42 किलोमीटर की इस परियोजना में रेल लाइन पर 19,000 करोड़ रुपये लगेंगे इसके बाद मुंबई महानगर में 14 मेट्रो लाइन हो जाएँगी। प्रधानमंत्री ने 9.2 किलोमीटर का गायमुख से शिवाजी चौक (मीरा रोड), और 12.8 किलोमीटरा का वडाला से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तथा 20.7 किलोमीटर के कल्याण से तलोजा की मेट्रो परियोजना की आधारशिला रखी। इसके अलावां आरे कॉलोनी में बने 32 मंजिला मेट्रो भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने एक सभा को सम्बोधित किया उन्होंने कहा कि मैंने कोश्यारी जी के नेतृत्व में काम किया है। उन्होंने कहा की मैं इसरो वैज्ञानिकों के हौसले से बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने कहा की मुझे पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ में गणपति बप्पा के दर्शन का सौभाग्य मिला। इस वर्ष लोकमान्य सेवा संघ के गणेशोत्सव का शताब्दी वर्ष भी है। लोकमान्य तिलक ने समाज को मजबूत करने के लिए जिस परंपरा का विस्तार किया, आज उसकी गूंज देश-विदेश में है। उन्होंने कहा की चंद्रयान के साथ भेजा गया ऑर्बिटर भी भेजा गया था जो अभी भी चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। बीते पांच वर्षों में ‘आमची मुंबई’ के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए हमनेखूब काम किया है उन्होंने फडणवीस की रारीफ करते हुए कहा की उन्होंने कड़ी म्हणत के साथ काम किया है उन्होंने कहा कि देश 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, हम शहरों को 21वीं सदी के हिसाब से बनाएंगे।उन्होंने कहा की अभी मुंबई में सिर्फ 11 सौ किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क है, लेकिन 2023-24 तक ये बढ़कर सवा 3 सौ किलोमीटर से अधिक का हो जाएगा।