प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत सभी दिगज्ज नेताओं ने रामविलास पासवान के घर पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत सभी दिगज्ज नेताओं ने रामविलास पासवान के घर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और वरिष्‍ठ नेता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का कल निधन हो गया था। रामविलास पासवान पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई थी। तभी से वे अस्पताल में भर्ती थे रामविलास पासवान की उम्र 74 वर्ष थी। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर छा गई। पूरे देश से सोशल मिडिया पर शोक एवं संवेदनाएं प्रगट की जा रही हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी नेताओं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुःख व्यक्त किया।

रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को आज उनके आवास पर रखा गया है। जंहापर जाकर प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत सभी दिगज्ज नेताओं रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और LJP नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने केंद्रीय मंत्री और LJP नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता को उनके घर पर श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता को उनके घर पर श्रद्धांजलि दी।