प्रियंका गांधी वाड्रा का वाराणसी दौरा आज CAA के विरोध में गिरफ्तार लोगों से करेगी मुलाकात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज वाराणसी पर हैं। आज सुबह 10 बजे चार्टर विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं। वंहा पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वो सड़क मार्ग से वह राजघाट पर स्थित रविदास मंदिर में जा कर दर्शन किया। इसके अलावां प्रियंका गांधी वाड्रा ने वंहा के स्थानीय लोगों से भी मुलाकात कर बातचीत की। प्रियंका के साथ इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू और राजीव शुक्‍ला भी मौजूद रहे। वंहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की भी की।

इसके बाद वो BHU भी जाएगी और वंहा के छात्रों से मुलाकात करेंगीऔर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जीतने वाले एनएसयूआइ के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका हौसला भी बढ़ाएंगी। फिर 19 दिसम्बर को बेनियाबाग में सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान करीब पचास से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।इन सभी लोगों से प्रियंका मिलेंगी। इसके अलावां वह वंहा की सिविल सोसाइटी के लोगों से भी मुलाकात करेंगी।

बतादें की प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर कहा था कि बनारस में कई सारे छात्र, अंबेडकरवादी, गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उनको जेल भेज दिया है। एक परिवार का एक साल का बच्चा अकेले है।शांतिपूर्ण प्रदर्शन की ये सजा। सरकार का व्यवहार हद से बाहर हो चुका है।