बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने आज सातवीं बार शपथ ग्रहण किया

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने आज सातवीं बार शपथ ग्रहण किया। आज से बिहार में एक बार फिर बिहार में फिर नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में एनडीए की सरकार बन गई है। बिहार राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने आज सातवीं बार शपथ ग्रहण किया। बिहार के राज्‍यपाल फागु चौहान ने नितीश के मंत्रिमण्डल के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नीतीश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो उप मुख्‍यमंत्री पहले तारकिशोर प्रसाद और दूसरे रेणु देवी ने भी शपथ ग्रहण किया। इसके अलावां जनता दल-यूनाइटेड के कोटे से अशोक चौधरी, विजय चौधरी, मेवालाल चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव और शीला मंडल ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण किया और बीजेपी के मंगल पांडेय, जीवेश मिश्रा, रामप्रीत पासवान, अमरेन्द्र प्रताप सिंह और रामसूरत राय ने शपथ ली है। साथ ही ‘हम’ के संतोष मांझी और वीआईपी के मुकेश साहनी ने भी शपथ ग्रहण किया।

इस शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, देवेन्द्र फडणवीस समेत कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शुशील मोदी भी मौजूद रहे। बतादें कि इस बार बिहार में सुशील मोदी जगह दो उप मुख्‍यमंत्री करेंगे। बिहार राजनीति से सुशिल छुट्टी हो चुकी है। शायद उन्हें केंद्र में कोई पद दिया जाए।

शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार कहा कि फिर ज़िम्मेदारी का निर्वहन करना है। एक नया मौका मिला है, बिहार के नए कैबिनेट पर पर उन्होंने कहा कि हर बार कुछ न कुछ नया होता है। ये भारतीय जनता पार्टी का फैसला है। हमारा गठबंधन है, हम लोग मिलकर काम करते हैं, मिलकर काम करेंगे .

शपथ ग्रहण के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम बहुत खुश हैं, बिहार में बहुत अच्छी जीत NDA को मिली है। आज एक मजबूत सरकार ने जन्म लिया है, अगले 5 साल ये सरकार चलेगी और बिहार को आगे लेकर जाएगी।