बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीटों का बंटवारा हुआ देखिये किसे मिली कितनी सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड NDA में सीटों का बंटवारा हो गया। आज मुख्यमंत्री नितीश कुमार और सुशील मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान किया। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं जिनमे से 122 सीटें जनता दल यूनाइटेड के कहते में गई जबकि 121 सीटें भातरीय जनता पार्टी के खाते में आई हैं।

अपने 122 सीटों में से जनता दल यूनाइटेड जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीटें देंगी देगी। और जनता दल यूनाइटेड 115 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 7 सीटों पर जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा अपने उम्मीदवार उतारेगी।

जबकि अपने 121 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को 9 सीटें देंगी। और बीजेपी 112 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे कार्यकाल के 15 साल पहले क्या स्थिति थी। कानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी, सड़कें तक नहीं थीं, स्कूल, कॉलेजों की क्या हालत थी, सत्ता में आने के बाद हमने हर क्षेत्र में काम शुरू किया। कोरोना के दौरान बिहार में अच्छा काम हुआ है। हमने प्रति 10 लाख आबादी पर राष्ट्रीय औसत से 3,000 ज्यादा टेस्टिंग की है। हर राज्य में रह रहे प्रवासियों को 1000 रुपये की आर्थिक मदद की। दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों के लिए बिहार में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम मिलकर काम कर रहे हैं, मिलकर काम करेंगे। हमारे मन में किसी तरह की गलतफहमी नहीं है। किसी को अगर कुछ कहने से आनंद आता है तो आता रहे, मैं उसे कुछ नहीं कहूंगा। हमारे मन में कोई कन्फ्यूजन नहीं है। रामविलास पासवान जी से हमारा लगाव रहा है। हम सब चाहते हैं कि वो जल्दी स्वस्थ्य हों। रामविलास पासवान क्या जेडीयू की मदद के बिना राज्यसभा पहुंच गए क्या? कोई क्या कहता है, इससे फर्क नहीं पड़ता है।