ब्लॉक थाना तथा तहसील स्तर के कर्मचारियों पर सीएम योगी हुए सख्त बोले लापरवाही की तो होगी कार्यवाही

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ब्लॉक, थाना तथा तहसील स्तर के कर्मचारियों की बढ़ रही लापरवाही के खिलाफ सख्त एक्शन में आ गई है। ब्लॉक, थाना तथा तहसील स्तर पर बढ़ रहे मामलों के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजी को ब्लॉक, थाना तथा तहसील स्तर पर आम आदमी की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु प्रतिबद्ध है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस काम में लापरवाही करने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्लॉक, थाना तथा तहसील स्तर के कार्यालयों में ऑनलाइन प्रार्थना पत्र देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटरिंग भी की जाए। लोगों की समस्याओं के समाधान से सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों की जवाबदेही तय हो। ब्लॉक, थाना तथा तहसील स्तर के कार्यालयों में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और उनके द्वारा आम आदमी की समस्याओं के निस्तारण की मॉनिटरिंग भी की जाए।

बतादें कि इस समय उत्तर प्रदेश में ब्लॉक, थाना तथा तहसील स्तर के कई मामले मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच रहे हैं। ब्लॉक, थाना तथा तहसील स्तर के कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। काम में बहुत लापरवाही भी कर रहे हैं। ब्लॉक, थाना तथा तहसील स्तर के कर्मचारीयों पर भ्रस्टाचार के भी आरोप लगे हैं। ये कर्मचारी गरीबों की नहीं सुनते जिसके चलते गांवो में दबंगों का राज चलता है।