भारत के सक्रिय मामले कुल मामलों के 5 प्रतिशत से कम हैं

भारत में सामने आए कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय सक्रिय मामला (4,43,486) 4.85 प्रतिशत है और यह कुल सक्रिय मामले का पांच प्रतिशत से कम है। रिकवरी की दर 93 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है क्योंकि सभी मामलों का 93.68 प्रतिशत मामले अब तक ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कुल 41,024 नई रिकवरी दर्ज की गई है जिसके साथ ही रिकवरी के कुल मामले 85,62,641 हो गए हैं। रिकवर मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में 81,19,155 है।

पिछले 24 घंटों में, 44,059 व्यक्ति कोविड से संक्रमित पाए गए हैं। 8 नवंबर के बाद से पिछले 16 दिनों से भारत में 50,000 से कम मामले दर्ज किया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि पश्चिमी गोलार्ध के कई देशों में सर्दी की शुरुआत के कारण नए मामलों की भारी वृद्धि देखी जा रही है।

नई रिकवरी में से 77.44 प्रतिशत रिकवरी दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आया है। केरल में कोविड से 6,227 लोग रिकवर हुए हैं। जबकि दिल्ली ने 6,154 मरीजों के रिकवर होने की सूचना है। महाराष्ट्र ने पिछले 24 घंटों में 4,060 नई रिकवरी की सूचना है।

नए मामलों में से 78.74 प्रतिशत मामला दस राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 6,746 मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में 5,753 नए मामले दर्ज किए गए जबकि केरल में कल 5,254 दैनिक मामले दर्ज किए गए।

पिछले 24 घंटों में मारे गए 511 मरीजों में से 74.95 प्रतिशत मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। दिल्ली में 121 मौत हुई हैं और यह नई मृत्यु का 23.68 प्रतिशत है। महाराष्ट्र ने 50 लोगों की मौत हुई है, जबकि पश्चिम बंगाल ने 49 नई मौतें हुई हैं।