भारत में लगातार कई दिनों से कोरोना के नए मामलों की तुलना में ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं

भारत में पिछले नौ दिनों की अवधि के दौरान लगातार कई दिनों से नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी की संख्या अधिक रही है। स्वस्थ हो चुके रोगियों की संख्या में तेज बढोतरी होती रही है। औसतन एक दिन की रिकवरी 90,000 से अधिक रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 92,043 रिकवरी दर्ज की गई है जबकि नए पुष्ट मामलों की संख्या 88,600 है। इसी के साथ, स्वस्थ हो चुके रोगियों की कुल संख्या 50 लाख (49,41,627) के करीब पहुंच गई है। सुधार में बढोतरी के रुझान को बरकरार रखते हुए, राष्ट्रीय रिकवरी दर वर्तमान में 82.46 प्रतिशत है।

दैनिक रिकवरी की इस उच्च दर के कारण विश्व में भारत की अग्रणी स्थिति बरकरार है क्योंकि देश में स्वस्थ हो चुके रोगियों की सर्वाधिक संख्या है। भारत नए मामलों की तुलना में अधिक रिकवरी दर्ज करा रहा है, स्वस्थ हो चुके मामलों की प्रतिशतता तथा सक्रिय मामलों की प्रतिशतता के बीच अंतराल लगातार बढ़ रहा है।स्वस्थ हो चुके मामलों तथा सक्रिय मामलों के बीच अंतराल लगभग 40 लाख (39,85,225) है। सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कई दिनों से 10 लाख के नीचे बनी हुई है। सक्रिय केसलोड कुल पोजिटिव मामलों का महज 15.96 प्रतिशत है और इसमें लगातार गिरावट आ रही है।