- गर्भवती ब्राह्मण महिला पर हुआ जानलेवा हमला न्याय दिलाने कि बजाय पुलिस ने पीड़ित पर ही दर्ज किया एससी एसटी एक्ट में मुकदमा
- ठाकुर ब्राह्मण वाद में फंस गया ब्राह्मण
- हाईकोर्ट ने निकाय चुनावों को बिना ओबीसी आरक्षण के कराने को कहा योगी बोले आरक्षण के बाद होंगे चुनाव
- नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में जानिए क्या बोले पीएम मोदी
- प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की
भारत में लगातार 5वें दिन कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या आने वाले नये मरीजों की संख्या से अधिक
भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। भारत में लगातार 5वें दिन ठीक होने वाले नये मरीजों की संख्या नये मामलों की तुलना में अधिक हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 89,746 कोविड मरीज ठीक हुए हैं, जबकि सामने आए पुष्टि वाले नए मामलों की संख्या 83,347 है।
इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 45,87,613 हो गई है। आज रिकवरी रेट 81.25 प्रतिशत रही। भारत में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक हैं। वैश्विक रिकवरी में इसका योगदान 19.5 प्रतिशत है। नये मामलों की तुलना में भारत में अधिक लोगों के ठीक होने में कई राज्यों प्रदेशों का योगदान है। ठीक जोने वाले मरीजों में से 20,000 से अधिक नए मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में एक दिन में 10,000 से मरीज ठीक हुए।
देश में पिछले 24 घंटों में कुल 83,347 नए मामले सामने आए हैं। पुष्टि किए गए नए मामलों में से 74 प्रतिशत मामले 10 प्रदेशों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अकेले 18,000 से अधिक मामले सामने आए। इसके बाद आंध्र प्रदेश और कर्नाटक क्रमशः 7,000 और 6,000 से अधिक मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में 1,085 लोगों की मौत हुई हैं। कोविड के कारण पिछले 24 घंटों में हुई मौतों में से 83 प्रतिशत 10 प्रदेशों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 392 लोगों की मौत हुई है जबकि कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में क्रमश: 83 और 77 लोगों की मौतें हुई हैं।
भारत की टेस्टिंग क्षमता रोजाना 12 लाख से अधिक हो गई है। पूरे देश में कुल 6.6 करोड़ से अधिक टेस्ट किए गए हैं।