भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया दीपावली का पर्व राष्ट्रपति प्रधानमंत्री समेत सभी ने दी बधाई

भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आज बड़ी धूमधाम के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। कोरोना महामारी के चलते हर जगह निराशा का माहौल था। लेकिन अब कोरोना से भी लोग बहार निकल रहे हैं। दीपावली का पर्व श्री राम चंद्र जी के 14 वर्ष के वनवास ख़त्म कर अयोध्या वापस आने की ख़ुशी में मनाया जाता है। दीपावली ने सभी के चेहरे पर खुशियां बिखेर दिया। लोगों ने सभी को खूब दीपावली की शुभकामनायें दी। और एक दूसरे के साथ मिलकर दीपावली का पर्व मनाया। राष्ट्र कुण्डलिनी न्यूज़ परिवार की ओर से सभी को दीपावली की शुभकामनाएं।

दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रपति समेत सभी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली के शुभ अवसर पर बधाई दी है। अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में प्रसन्नता और रोशनी लाए। सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें।’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा दीवाली के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे। यह पर्व हमें मानवता की सेवा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है। आइए संकल्‍प करें कि जिस प्रकार एक जलता हुआ दीपक अनेक दीपकों को प्रज्‍ज्‍वलित कर सकता है, उसी प्रकार से हम समाज के निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटते हुए आशा एवं समृद्धि का दीप बनें। दीवाली स्‍वच्‍छता का भी उत्‍सव है इसलिए हम प्रदूषण से मुक्‍त, पर्यावरण के अनुकूल और स्‍वच्‍छ दीवाली मनाकर प्रकृति का भी सम्‍मान करें।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दीपावली का यह पवित्र पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व आप सभी के जीवन में आनंद, उल्लास, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही मंगलकामना है। आपकी दीपावली शुभ एवं मंगलमय हो।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असत्य पर सत्य, कदाचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व प्रकाशोत्सव दीपावली की सभी देशवासियों को अनन्त शुभकामनाएं। कामना करता हूँ कि प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन सुख, शांति, सद्भाव व समृद्धि के उजास से आलोकित हो। शुभ दीपावली.