भूमि विवाद में फायरिंग, नौ की मौत; 25 घायल

सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में ग्राम पंचायत मूर्तिया के ग्राम उभ्भा में हुई है। आईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार ने बताया कि, ग्राम प्रधान ने दस साल पहले 90 बीघा जमीन खरीदी थी। बुधवार सुबह प्रधान जमीन पर कब्जा करने के लिए गए थे।
तभी कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इसी दौरान गंड़ासे से हमला किया गया। फायरिंग भी की गई। जिसमें नौ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 20 लोग घायल हैं। सोनभद्र के बड़े अफसर मौके पर हैं। इस मामले में प्रधान के भतीजे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो गई है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यूपी के डीजीपी से मामले की निगरानी करने और दोषियों को पकड़ने के लिए बहुत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है।
मृतकों की सूची : रामचंदर (50) पुत्र लालशाह, राजेश गौड़ (28) पुत्र गोविंद, अशोक (30) पुत्र नन्‍हकू, रामधारी (60) पुत्र हीरा शाह, महिला का नाम अज्ञात (45) पत्‍नी नंदलाल, दुर्गावती (42) पत्‍नी रंगीला लाल, राम सुंदर (50) पुत्र तेजा सिंह, जवाहिर (48) पुत्र जयकरन, सुखवन्‍ती (40) रामनाथ।