मंहगाई को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा सरकार पर जोरदार हमला

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बढ़ रही महगाई को लेकर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुदरा मुद्रास्फीति की दर के 7.35 फीसदी तक पहुंच जाने को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गरीब की जेब काटकर उसके पेट पर लात मारने का काम किया है। आज सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा “सब्जियां, खाने पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है।

बता दें की कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार को महगाई को लेकर घेराबंदी कर रही है। इसके अलावां प्रियंका गांधी भी सोशल मीडिया के जरिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार घेर रही हैं।