मनोज तिवारी को हटाकर आदेश कुमार गुप्ता को मिली दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान

भारतीय जनता पार्टी ने आज तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को उनके पद से हटाकर उनकी जगह दूसरे की नियुक्ति की। बीजेपी अध्य्क्ष जेपी नड्डा ने तीन राज्यो में नये बीजेपी अध्य्क्ष की नियुक्ति की है। दिल्ली में आदेश कुमार गुप्ता को मनोज तिवारी की जगह दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया, विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर हैं।

बता दें कि सांसद मनोज तिवारी का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पूरा हो गया था। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव की वजह से उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। इसके साथ ही दिल्ली की बिधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही ये अनुमान लगाया जा रहा था कि मनोज तिवारी की जगह किसी और को बीजेपी अध्यक्ष की कमान मिलने वाली है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली जबकि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 8 सीटों पर सिमटकर रह गई थी। जबकि कांग्रेस का तो खाता भी नही खुला था।

अध्यक्ष पद से छुट्टी के बाद मनोज तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और अनजाने में हुई गलतियों के लिए छमा भी माँगा। साथ ही उन्होंने आदेश कुमार गुप्ता को अध्यक्ष पद की बधाई भी दी।

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा “भाजपा प्रदेश अध्यक्षदिल्ली के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी,व दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूँगा.. जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना.. नये प्रदेश अध्यक्ष भाई आदेश कुमार गुप्ता
जी को असंख्य बधाइयाँ

आदेश गुप्ता का जन्म यूपी में हुआ था। उन्होंने बीएससी की शिक्षा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्विवद्यालय कानपुर से की। इसी समय गुप्ता विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आ गए और यहां वे जिला प्रमुख से लेकर प्रदेश सहमंत्री तक रहे। यही से उनके राजनितिक जीवन की सुरुवात हुई।