मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा हमने फर्जी TRP रैकेट पकड़ा अर्नब बोले करेंगे मानहानि का केस

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने आज टीवी चैनलों की टीआरपी को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि हमने फर्जी TRP रैकेट पकड़ा है। उन्होंने कहा कि फॉल्स टीआरपी का रैकेट चल रहा था। इस रैकेट के जरिए पैसा देकर TRP के मैन्युपुलेट किया जाता था। मुंबई पुलिस को तीन चैनलों का पता चला है। ये चैनल पैसा देकर लोगों के घरों में चलवाते थे। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और 8 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जिन घरों में barc के टीआरपी मीटर लगे हैं उनकी जानकारी हासिल कर उन्हें पैसा दिया जाता था। उनसे कहा जाता था कि चैनल चलता रहना चाहिए देखिये या न देखिये। उन्होने कहा कि कुछ अनपढ़ों के घर भी अंग्रेजी चैनल देखा जाता था, जबकि कुछ बंद घरों में भी टीवी चलता रहता था। जिन घरों में टीआरपी मीटर लगे हुए हैं, उन्हें एक ही चैनल देखने के लिए पेमेंट की जाती थी। उन्होंने कहा कि इसमें तीन चैनलों का नाम सामने आया है। दो चैनलों के गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि रिपब्लिक टीवी को सम्मन भेजा जायेगा।

इन आरोपों पर रिपब्लिक टीवी के मालिक अर्नब गोस्वामी ने कहा- ‘मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने रिपब्लिक टीवी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए, क्योंकि हमने उन पर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सवाल उठाए.’ हम उनपर मानहानि का केस करेंगे।