मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने का एलान किया

मुंबई में चल रहे बॉलीवुड विवाद बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में फिल्म निर्माण एवं फिल्मोद्योग को बढ़ावा देने लिए देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने का एलान किया। यह सिटी नोएडा, ग्रेटर नोएडा या यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बनाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में एक अच्छी फिल्म सिटी की जरुरत है। जिससे प्रदेश में फिल्मों का निर्माण हो सके। हम यंहा पर देश बेहतरीन फिल्म बनायेगे। फ़िल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र सबसे बेहतर होगा।