मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज युवा उत्सव का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा आज उत्सव का शुभारम्भ किया यह महोत्सव स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर आयोजित हुआ है। यह पांच दिवसीय युवा उत्सव के 23वें संस्करण है। इसमें शुरुआत यूपी सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब दस हजार से अधिक युवावों ने मार्च पास्ट निकला। इस युवा उत्सव की थीम फिट इंडिया फिट यूथ है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में राष्ट्रीय युवा उत्सव में विभिन्न संस्कृतियों का अनूठा संगम देखने को मिला। यंहा पर पुरे देश की संस्कृत की झलक देखी गई। यंहा पर पूरे देश से आये युवाओं में जोश देखते बन रहा था। यंहा पर ऐसा लग रहा था की जैसे पुरे देश की संस्कृति एक साथ आ गई है.

यह मार्च फ़ैजाबाद रोड स्थित नए हाई कोर्ट बिल्डिंग से शुरू होकर इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान तक निकला गया। युवाओं की परेड को स्थानीय लोगों ने रुककर स्वागत किया। लोग इतनी संस्कृति और विभिन्न परिधानों, वहां के नर्तियों को सड़क पर होते देख रुक गए और उनको मोबाइल में कैद करने लगे। यह परेड इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाप्त हुई।

इस पांच दिवसीय आयोजन में 18 विधाओं में सांस्कृतिक व कला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत, शास्त्रीय गायन व वन एक्ट प्ले शामिल है। इसके लिए पीआरडी ग्राउंड पर एडवेंचर विलेज बनाया गया है। जिसमें जॉरबिंग, फॉक्स फ्लाई, रैपलिंग, स्पाईडर वेब मंकी क्राल जैसे साहासिक करतब दिखाए जाएंगे। 16 दिसंबर को समापन समारोह में विजेताओं को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगी।