मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ का शुभारंभ किया

शारदीय नवरात्रि शुभारंभ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि शक्ति की आराधना के पावन अवसर ‘शारदीय नवरात्रि’ के प्रथम दिवस से प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ का शुभारंभ किया जा रहा है। यह अभियान महिलाओं और बच्चों के प्रति सम्मान तथा सुरक्षा की भावना के प्रसार तथा महिला स्वावलंबन की आवश्यकता को नवीन आयाम प्रदान करने में सहयोगी होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन शक्ति’ और ‘महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन’ के लोगो का अनावरण किया। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने बलरामपुर जनपद में​ विभिन्न ​परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज UP 1,75,000 टेस्ट प्रतिदिन कर रहा है, कोरोना वॉरियर्स प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी अगर कोई भारत की सफलता पर उंगली उठाकर भारत के दुश्मनों के साथ खड़ा होता है तो उनकी निष्ठा पर प्रश्न खड़ा होना स्वा​भाविक है।

बतादें कि पूरे देश में आज से शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से शुरू हो गया है। नवरात्रि का पर्व आज से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। नवरात्रि के नवों दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की उपासना की जाएगी। और दशवें दिन बड़ी धूमधाम के साथ दशहरा का पर्व मनाया जायेगा। माना जाता है कि दशहरा के दिन राम ने रावण का वध था। इस लिए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप मनाया है।

शारदीय नवरात्रि हिंदुओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस त्यौहार को लोग हिन्दू धर्म के लोग पूरी में मानते हैं। लोग उपवास रखकर मातारानी की पूजा करते हैं। यह त्यौहार हिन्दू धर्म में महिलाओं की सशक्ति प्रतीक है। नवरात्रि के नवों दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्माण्डा, पांचवे दिन स्कंदमाता, छठवें दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री की उपासना जाती है। माना जाता है कि नवरात्रि में उपासना करने वालों की मनोकामना मातारानी पूरी हैं।

शारदीय नवरात्रि के आज से शुभारम्भ होने पर प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी नेताओं देश वासियों को शुभकामनायें दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई। जगत जननी मां जगदंबा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। जय माता दी!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि शक्ति की आराधना के पावन पर्व ‘शारदीय नवरात्रि’ की समस्त भक्तों को शुभकामनाएं। माँ भगवती के आशीष से विश्व में सकारात्मक ऊर्जा और नवीन शक्ति का संचार हो। समता, बंधुत्व और समरसता की भावना का विकास हो, लोक कल्याण का पथ प्रशस्त हो। माँ की कृपा समस्त जगत को प्राप्त हो। जय माता दी। आत्म साक्षात्कार के सुअवसर और अंतस चेतना जागरण के सुयोग ‘शारदीय नवरात्रि’ की पावन बेला में समस्त जगत में नवीन सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। माँ शैलपुत्री के आशीर्वाद से हमारी समन्वित प्रगति और समेकित अभ्युदय का मार्ग प्रशस्त हो। यही कामना है- यही प्रार्थना है।