यमुना घाट पर इकट्ठा हुए मज़दूर केजरीवाल ने उन्हें नाइट शेल्टर्स में शिफ्ट कराया

मिडिया में दिल्ली के यमुना नदी के किनारे मजदूरों की भीड़ जुटने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तुरंत एक्टिव हो गए। उन्होंने तुरंत वहां जुटे लोगों को शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं. साथ ही कहा है कि उनके रहने और खाने की व्यवस्था कर दी गई है. केजरीवाल के आदेश के बाद मजदूरों को शेल्टर्स होम में ले जाया गया है.

अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा यमुना घाट पर मज़दूर इकट्ठा हुए। उनके लिए रहने और खाने की व्यवस्था कर दी है। उन्हें तुरंत शिफ़्ट करने के आदेश दे दिए हैं। रहने और खाने की कोई कमी नहीं है। किसी को कोई भूखा या बेघर मिले तो हमें ज़रूर बतायें।

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा हम रोज़ 10 लाख लोगों को खाना खिलाते हैं, 75 लाख लोगों को मुफ़्त राशन दिया। हज़ारों बेघरों के लिए छत का इंतज़ाम किया
लोग इतने गरीब हैं, कई लोगों को सरकारी इंतज़ाम का पता ही नहीं चलता। थैंक यू मीडिया, ऐसे ग़रीबों के बारे में हमें बताने के लिए। हर गरीब तक सरकारी इंतज़ाम पहुँचायेंगे।