योगी आदित्यनाथ ने दिया तीन वर्ष का लेखा जोखा

योगी आदित्यनाथ ने दिया तीन वर्ष का लेखा जोखा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आज योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार का लेखा जोखा दिया। योगी आदित्यनाथ आदित्यनाथ ने मिडिया को सम्बोधित किया जिसमे उन्होंने अपनी सरकार की तीन वर्ष के कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद CM Office, GoUP ट्विटर अकाउंट पर लगातार ट्वीट कर अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जो निम्न हैं।

योगी आदित्यनाथ ने दिया तीन वर्ष का लेखा जोखा उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2017-18 से लेकर 2018-19 व 2019-20 में अब तक मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुल 48464 प्रकरणों में ₹712.42 करोड़ की धनराशि स्वीकृति की गई है।

वनटांगिया / मुसहर / कोल एवं थारु जनजाति हेतु 38 ग्राम राजस्व ग्राम घोषित किये गए हैं 27,764 मुसहर, 4,466 वनटांगिया तथा 81 थारु जनजाति के लोगों तथा शेष अन्य पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराया गया।

अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य आयोजन ने लगातार दो वर्षों से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। काशी विश्वनाथ मन्दिर के विकास के लिए ₹345 करोड़ की योजना का कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

योगी आदित्यनाथ ने दिया तीन वर्ष का लेखा जोखा उन्होंने कहा कि ओ.डी.ओ.पी. (एक जनपद, एक उत्पाद) सेक्टर में ₹8,875 करोड़ से अधिक के ऋण वितरित किए गए हैं। 6,000 कारीगरों / हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षण एवं नि:शुल्क टूल किट वितरित की गयी हैं। अभी तक 05 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

यूपीडा द्वारा विभिन्न उद्यमों के साथ डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर हेतु 23 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किये गए हैं। ₹50 हजार करोड़ का निवेश होगा एवं 05 लाख रोजगार सृजित होंगे।

बुन्देलखण्ड में डिफेन्स इण्डस्ट्रियल मैन्यूफैक्चरिंग कॉरिडोर का शिलान्यास किया गया है। ₹50 हजार करोड़ के निवेश से बनने वाले इस कॉरिडोर के जरिए 05 लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

नई सौर ऊर्जा नीति के अन्तर्गत 1,535 MW के 7,500 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है। नई औद्योगिक नीति लागू कर के उत्तर प्रदेश को निवेश फ्रेंडली बनाया गया है। आद्योगिक विकास की 21 नई नीतियां बनाई गयी हैं।

जापानी इंसेफ्लाइटिस की रोकथाम हेतु प्रभावी प्रयास से इंसेफ्लाइटिस के मामलों में 75% एवं मृत्यु के आंकड़ों में 90% की कमी आयी है।

सभी 1,04,636 राजस्व गांव एवं 2,60,110 मजरे विद्युतीकृत 2,89,03,000 उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन बुन्देलखण्ड में 4,000MW क्षमता की सौर परियोजनाएं स्थापित करने की कार्यवाही गतिमान।

आयुष्मान भारत योजना में 1.18 करोड़ गरीब परिवारों को बीमा कवर उपलब्ध कराया गया। 10.56 लाख छूटे हुए परिवार ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना’ से आच्छादित हुए।

प्रदेश में शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार करते हुए 24 राजकीय पॉलीटेक्निक तथा प्राविधिक शिक्षा, 4 राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना तथा राजकीय आई.टी.आई. की संख्या 260 से बढ़ाकर 305 की गयी।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया अपनाते हुए प्रदेश के 03 लाख अभ्यर्थियों को नौकरियां दी गयीं। पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में लाख करोड़ का निवेश हुआ, जिसके माध्यम से 33 लाख युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।

‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत वर्ष 2019-20 में 1.81 करोड़ से अधिक बच्चों का नामांकन कर बच्चों को पहली बार निःशुल्क स्वेटर एवं जूते-मोजे वितरित किये गए। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं विकसित की गयी।

मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के माध्यम से युवाओं को उद्योगों में प्रशिक्षण के साथ ₹2,500 का मासिक प्रशिक्षण भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

अयोध्या में दीपोत्सव, मथुरा में कृष्णोत्सव, वाराणसी में देव दीपावली तथा बरसाना में रंगोत्सव का सफल आयोजन हुआ 133 करोड़ रुपये से अयोध्या का समेकित पर्यटन विकास किया गया है।

हमने चुनौतियों को अवसर में तब्दील कर विकास किया। हमारी सरकार ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम किया और कानून व्यवस्था पर नियंत्रण करते हुए विकास के कार्य किए : योगी आदित्यनाथ