योगी सरकार ने किया अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 23 मंत्रियों ने ली शपथ

आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया। उत्तर प्रदेश की राजयपाल आनंदीबेन पटेल ने छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों को सपथ दिलाई। सपथ ग्रहण के दौरान जय श्रीराम के नारे लगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही नए मंत्रियों के साथ बैठक करने वाले है जिसके बाद 4.30 बजे पत्रकारों से बातचीत भी करने वाले है ।

योगी सरकार के नये मंत्रीयों ली के नाम

कैबिनेट मंत्री : भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुरश राणा, अनिल राजभर, रान नरेश अग्निहोत्री, कमल रानी वरुण, डॉ. महेंद्र सिंह

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, नील कंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, रवींद्र जायसवाल

राज्य मंत्री : नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल ,अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ल, विजय कश्यप, डॉ. गिरिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, अजीत सिंह पाल