रविकिशन ने कहा कि अभिनेत्री पायल घोष के साथ जो घटित हुआ उसे मै संसद में उठाऊंगा

अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसपर अभिनेता रविकिशन ने कहा कि मै इस मामले को संसद में उठाऊंगा। रविकिशन ने कहा कि पायल घोष जी के साथ जो घटित हूवा वो घटना उठाऊँगा ताकि स्ट्रगल करती लड़कियों का शोषण हमेशा के लिए फ़िल्म इंडस्ट्री में बंद हो।

रविकिशन ने कहा कि आरोप गंभीर है और पायल घोष ने खुद सामने आकर कहा है। अगर ये तथ्य एकदम सही होते हैं तो इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। हम लोग नारी सशक्तिकरण की बात करते हैं। ऐसे में कोई भी नारी या बेटी गुहार लगाती है तो उसके लिए जांच की सारी एजेंसियां और दरवाजे खुले रखते हैं

बतादें कि कल बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। अभिनेत्री पायल घोष ने अपने ट्वीट कर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मेरी सुरक्षा खतरे में है।

बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने अपने ट्वीट में लिखा- अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया। नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को। मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मदद कीजिए।