राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा होर्स ट्रेडिंग की गई है हमारे पास प्रूफ है

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि होर्स ट्रेडिंग की गई है हमारे पास प्रूफ है। कैसे उनके दलाल लोगों ने काम किया। पैसा ऑफर कर रहे थे पर कई लोगों ने लिया नहीं, वो प्रूफ भी मेरे पास है वो मेरे साथ बैठे लोग हैं। उन्होंने कहा की 10 दिन के लिए हमें लोगों को जयपुर में होटल में रखना पड़ा था। अगर उस वक्त हम होटल में नहीं रखते तो जो आज मानेसर में हो रहा है वो उस वक्त हो रहा होता।

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम तो तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गए 40साल राजनीति करते हो गए। ये जो नई पीढ़ी आई है, हम उन्हें प्यार करते हैं। आने वाला कल उनका है। 40साल पहले की जो लीडरशिप थी उसकी खूब रगड़ाई हुई थी फिर भी आज जिंदा है।अगर इनकी और रगड़ाई हुई होती तो और अच्छे से काम करते।

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज हमसे अच्छा काम ये कर सकते हैं, हमारे ज़माने में तो कोई कम्युनिकेशन नहीं था, आज तो आईटी का ज़माना है, मोबाइल फोन है, मीडिया है, ये देश के लिए हमसे अच्छी परफॉर्मेंस कर सकते हैं, देश का फ्यूचर इन पर डिपेंड करता है।