विकास दुबे को आज मध्यप्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार देखिये किसने क्या कहा

विकास दुबे को आज मध्यप्रदेश पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया। उज्जैन के SP, मनोज कुमार सिंह बताया कि विकास दुबे ने पहले अपना नाम और आईडी गलत बताई।गंभीरता से पूछताछ करने पर उसने विकास दुबे नाम बताया।कंफर्म करने के लिए हमने यूपी SSP से संपर्क किया।वहां से फोटो मंगवाकर तफ्तीश की। हमने उसे यूपी STFकी टीम के हवाले कर दिया है। टीम उसे लेकर यूपी रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। हम लगातार यूपी पुलिस के संपर्क में हैं। जो भी सबूत हमें मिलेंगे हम उनके साथ साझा करेंगे।

मनोज कुमार सिंह बताया कि अच्छा हुआ विकास दुबे उज्जैन पुलिस ने पकड़ लिया। अगर थोड़ी सी भी गलती होती तो वो दर्शन करने के बाद उज्जैन से निकल जाता।

विकास दुबे की पत्नी ने भी आज सरेंडर कर दिया है।

इसके साथ ही यूपी के IG कानून-व्यवस्था ज्योति नारायण ने बताय कि पुलिस कानपुर एनकाउंटर के एक दोषी प्रभात को फरीदाबाद से कानपुर ला रही थी। गाड़ी का टायर रास्ते में पंचर हो गया। जहां उसने सरकारी पिस्टल छीन भागने की कोशिश। इसमें STF के दो आरक्षी घायल हो गए। अपराधी को बाद में अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

उन्होंने कहा कि इटावा में क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम एक स्विफ्ट कार की लूट के चलते एक संदिग्ध कार का पीछा कर रही थी। इस दौरान पुलिस और बदमाशों में फायरिंग हुई। जिसमें घायल दोषी को अस्पताल ले जाया गया वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।ये भी कानपुर एनकाउंटर में दोषी था। अभियुक्त के पास से लूटी हुई स्विफ्ट कार, एक DBBL गन 12 बोर और कई कारतूस बरामद हुए।

बतादें कि इससे पहले आज सुबह कानपुर में 8 पुलिसवालों हत्या करने वाले 5 लाख के इनामी विकास दुबे को आज मध्यप्रदेश पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है। उसको गिरफ्तार करने के लिए कई राज्यों की पुलिस दिन रात मेहनत कर रही थी। अब तक यूपी पुलिस विकास दुबे के पांच साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बुलाकर विकास दुबे की जानकारी दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कानपुर की नृशंस घटना के बाद से ही हमने पूरे मध्य प्रदेश और पुलिस को अलर्ट कर रखा था, जैसे ही संदेह हुआ उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन से विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। मध्य प्रदेश पुलिस उसे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख़्शने वाली नहीं है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है। उन्होंने आगे लिखा विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई। मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मध्यप्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा ख़बर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है. अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी. साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके.

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर कहा कि कानपुर के जघन्य हत्याकांड में यूपी सरकार को जिस मुस्तैदी से काम करना चाहिए था, वह पूरी तरह फेल साबित हुई। अलर्ट के बावजूद आरोपी का उज्जैन तक पहुंचना, न सिर्फ सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है बल्कि मिलीभगत की ओर इशारा करता है। तीन महीने पुराने पत्र पर ‘नो एक्शन’ और कुख्यात अपराधियों की सूची में ‘विकास’ का नाम न होना बताता है कि इस मामले के तार दूर तक जुड़े हैं। यूपी सरकार को मामले की CBI जांच करा सभी तथ्यों और प्रोटेक्शन के ताल्लुकातों को जगज़ाहिर करना चाहिए।

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कानपुर-काण्ड का दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे को काफी लम्बी जद्दोजहद के बाद अन्ततः मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्त में लिए जाने के बाद अब इसके तमाम आपराधिक सांठगांठ व माफियागिरी आदि का पर्दाफाश होने का यूपी व देश की जनता को काफी इन्तजार है। इतना ही नहीं बल्कि जनता को इस बात की भी प्रतीक्षा है कि विकास दुबे के साथ-साथ उसके जघन्य अपराधों सेे जुड़े व सम्बंधित सभी सरकारी व राजनीतिक संरक्षकों एवं षडयंत्रकारियों को भी उत्तर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द सख्त सजा जरूर दिलाए।