सरकार ने लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया

देश भर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं जिसे देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया है। गृह मंत्रालय की ओर से लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाये जाने की जानकारी दी गई है। क्यों की अभी चल रहा लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहने वाला था इसलिए अब 17 मई तक ये लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी भी जारी की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के सभी जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। देश के 130 जिलों को रेड जोन, 284 को ऑरेंज जोन और 319 को ग्रीन। जोन घोषित किया है। इसी के आधार पर इस बार लॉकडाउन में छूट दी जाएगी इस बार ग्रीन और ऑरेंज जोन में कई तरह की रियायतें दी जायेंगीं। इस बार ग्रीन और ऑरेंज जोन में ई-कॉमर्स को मंजूरी दी गई है। जिससे इन जोन में गैर-जरूरी सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी की जा सकेगी। इसके अलावां ग्रीन जोन में 50 फीसदी सवारी लेकर बसें चल सकेंगी। ग्रीन जोन में बस डिपो में 50 फीसदी कर्मचारी ही काम करेंगे।

सरकार ने लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया इस बार लॉकडाउन के दौरान स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को 17 मई तक बंद रखा जाएगा। इसके अलावा मॉल्स, सिनेमा, पब्स, रेस्टोरेंट्स आदी को भी बंद रहेगा। साथ ही दौरान हवाई, रेल और मेट्रो की यात्राओं पर पाबंदी रहेगी। सभी धार्मिक स्थलों को भी 17 मई तक बंद रखा जायेगा।

बता दें कि इससे पहले सरकार ने लॉकडाउन की वजह से अलग-अलग जगहों पर फंसे मजदूरों और छात्रों को निकालने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इस अवधि में विभिन्न गतिविधियों को चलाने के लए गृह मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 35365 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1755 नए मामले सामने आए हैं और 77 लोगों की मौत हुई है।