हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी सपना चौधरी ने बेटे को दिया जन्म

सपना चौधरी मां बन गई हैं। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। सपना के पति वीर साहू ने ये खबर फैंस को दी। हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी सपना चौधरी मां बन गई है। लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी ने अपने पहले बच्चे के जन्म दिया हैं।

सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया हैं। जैसे ही ये जानकारी सामने आई। तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इस खबर से फैंस चौंक गए।जिसके बाद फैंस सपना चौधरी के पति के बारे में पूछते हुए नजर आए। फिर सपना चौधरी के पति वीर साहू ने सामने आकर अपनी शादी का खुलासा किया।

बतादें कि सपना चौधरी और वीर साहू के सगाई करने की खबर तो लेकिन बारे में किसी को कोई खबर नहीं थी। लेकिन इस बीच अचानक ही सपना चौधरी के मां बनने की खबर से फैंस हैरान रह गए। जिस वजह पर हजारों लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए।

ऐसे में सपना चौधरी के पति वीर साहू को सामने आकर इस खुशखबरी को बताया। लेकिन इस दौरान वीर साहू खुश होने के साथ ही फैंस पर नाराज होते हुए भी नजर आए।

वीर साहू ने लाइव वीडियो के जरिए कहा है कि- ‘किसी की भी पर्सनल लाइफ में लोगों का हस्तक्षेप ठीक नहीं है। हमने अपनी मर्जी से शादी की है, लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए।’