हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने जारहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी योगी सरकार पर लगातार हमलावर है। आज सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के हाथरस के लिए रवाना हुए,वे हाथरस जाकर पीड़िता के परिवार से मिलना चाहते थे। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें हाथरस जाने से रोक लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें एक बांड भराकर कर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना था कि उनके हाथरस जाने से वंहा पर कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है। इसीलिए उन्हें वंहा नहीं जाने दिया गया।

आज सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के हाथरस के लिए रवाना हुए, उनके साथ कांग्रेस नेताओं की पूरी फ़ौज थी। लेकिन यमुना एक्सप्रेस वे पर रोके जाने पर राहुल गांधी को रोक दिया गया जिसके बाद वो गाड़ी छोड़कर पैदल ही चल दिए। फिर आगे पुलिस ने उन्हें रोका तो राहुल गाँधी ने कहा मैं अकेला यहां से हाथरस जाना चाहता हूं। मुझे किस आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है मुझे ये बता दीजिए।

राहुल गाँधी ने कहा कि अभी पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं। इस हिंदुस्तान में क्या RSS और BJP के लोग ही चल सकते हैं? क्या आम आदमी नहीं चल सकता? क्या इस देश में नरेंद्र मोदी ही पैदल जा सकते हैं?

लेकिन पुलिस ने कहा, “हम आपको यहां से आगे नहीं जाने देंगे। हम आपको अरेस्ट करते हैं। आपको धारा188 के अंतर्गत गिरफ्तार किया जाता है।” जिसके बाद राहुल गांधी को पुलिस ने धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला को गौतम बुद्ध नगर में बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट ले जाया जाया गया। वंही से उन्हें छोड़ दिया गया।

पैदल चलने के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी योगी सरकार को लेनी होगी, जिस तरह से प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहें, ये बंद होने चाहिए। यही स्थिति पिछले साल भी थी। पिछले साल तकरीबन इसी समय हम उन्नाव की बेटी की लड़ाई लड़ रहे थे। प्रदेश में हर रोज़ 11 रेप हो रहे हैं।