हार्दिक पटेल की गिरफ़्तारी पर भड़की प्रियंका बोली आवाज उठाने को भाजपा देशद्रोही बता रही

गुजरात कांग्रेस पार्टी के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को शनिवार रात को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हार्दिक पटेल की गिरफ़्तारी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की आवाज उठाने वाले को भाजपा देशद्रोही बता रही है।

प्रियंका गांधी ने ट्विटर कर लिखा,युवाओं के रोजगार और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले युवा हार्दिक पटेल जी को भाजपा बार-बार परेशान कर रही है। हार्दिक ने अपने समाज के लोगों की आवाज उठाई, उनके लिए नौकरियां मांगी, छात्रवृत्ति मांगी। किसान आंदोलन किया। भाजपा इसको “देशद्रोह” बोल रही है।

बतादें कि देशद्रोह मामले में गिरफ्तारी के बाद हार्दिक को अहमदाबाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और फिर 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले उन्हे गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को शनिवार रात गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार लिया। उनके खिलाफ देशद्रोह के मामले में कोर्ट ने खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। मामला 2015 का है जब पाटीदारों के लिए आरक्षण को लेकर कर रहे प्रदर्शन में 25 अगस्त, 2015 को पटेल समुदाय के लोगों ने हिंसा किया था। उस समय हार्दिक पटेल के ऊपर देशद्रोह का दर्ज किया गया था।

हार्दिक पटेल को गुजरात के अहमदाबाद जिले से गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि डीसीपी राजदीप सिंह जाला (साइबर क्राइम) ने की। उन्होंने कहा की उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट कोर्ट ने जारी किया था। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।