33 करोड से अधिक गरीबों को 31 हजार 235 करोड रूपये की सीधे वित्‍तीय सहायता दी गई

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 33 करोड़ से अधिक गरीबों को सीधे वित्तीय सहायता दी गई है। वित्तमंत्री सीतारामन ने गरीबों को लॉकडाउन के प्रभाव से बचाने के लिए पिछले महीने की 26 तारीख को पैकेज की घोषणा की थी। इसके तहत सरकार ने महिलाओं, गरीब वरिष्ठ नागरिकों और किसानों को नि:शुल्क अनाज और नकदी के भुगतान की घोषणा की थी।

20 करोड़ 5 लाख महिलाओं के जनधन खाते में दस हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि डाली गयी है। बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को लगभग दो करोड़ 82 लाख रूपये की राशि दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किस्त के रूप में 16 हजार 146 करोड़ रूपये की ऱाशि आठ करोड़ किसानों के खाते में डाली गई है। 68 हजार से अधिक प्रतिष्ठानों को कर्मचारी भविष्य निधि योगदान के रूप में लगभग 162 करोड़ रूपये दिये गये हैं।

जिससे 10 लाख 60 हजार कर्मचारियों को लाभ होगा। भवन निर्माण में लगे दो करोड़ 17 लाख कामगारों को वित्तीय सहायता के रूप में तीन हजार 497 करोड़ रूपये दिये गये हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 39 करोड़ 27 लाख लोगों को निशुल्क अनाज बंटा गया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत दो करोड 66 लाख सिलिंडर निशुल्क दिये गये हैं।