NDA राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल किया प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता मौजूद रहे

द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। मोदी ने संसद भवन परिसर स्थित राज्यसभा महासचिव के कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी को मुर्मू के नामांकन पत्र सौंपे। इसके साथ ही NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा।

बतादें कि राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी समुदाय की द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा सियासी दांव चला है। इसके जरिये उन्होंने दलित, गरीब आदिवासी समाज को साफ सन्देश दिया है कि यह सरकार उनके लिए काम कर रही है।

बतादें कि द्रौपदी मुर्मू 24 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनडीए के बड़े नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 29 जून है। और नए राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है। वोट पड़ने के दो दिन बाद वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। और उसी दिन नए राष्ट्रपति की घोषणा हो जाएगी।