- गर्भवती ब्राह्मण महिला पर हुआ जानलेवा हमला न्याय दिलाने कि बजाय पुलिस ने पीड़ित पर ही दर्ज किया एससी एसटी एक्ट में मुकदमा
- ठाकुर ब्राह्मण वाद में फंस गया ब्राह्मण
- हाईकोर्ट ने निकाय चुनावों को बिना ओबीसी आरक्षण के कराने को कहा योगी बोले आरक्षण के बाद होंगे चुनाव
- नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में जानिए क्या बोले पीएम मोदी
- प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेबी बम्प के साथ शेयर की तस्वीर हो रही वाइरल

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेबी बम्प के साथ एक खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमे बेबी बम्प साफ दिख रहा है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के यंहा पर जल्द ही एक नन्हा मेहमान भी आने वाला है। लोगों को इस खुशखबरी का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। इस तस्वीर के आने के बाद लोग इस को खूब शेयर कर रहे हैं।
बतादें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के यंहा बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। यह गुड़ न्यूज़ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को सोशल मिडिया के जरिये खुद दी ही थी। इस वक्त का उनके फैंस को काफी वक्त से इंतजार था। विराट और अनुष्का ने ट्वीट कर बताया है कि वह 2021 के जनवरी में माता-पिता बनने वाले हैं।
विराट कोहली ने ट्विटर पर अपनी और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर शेयर की है । तस्वीर में दोनों काफी खुश हैं। इस तस्वीर में अनुष्का का बेबी बंप भी साफ दिख रहा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के जानकारी देने के बाद से लोग सोशल मीडिया के जरिये उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। पोस्ट करने के बाद सिर्फ कुछ ही मिनटों में उनकी पोस्ट को लाखों लोग लाइक और कमेंट आ चुके हैं।