- गर्भवती ब्राह्मण महिला पर हुआ जानलेवा हमला न्याय दिलाने कि बजाय पुलिस ने पीड़ित पर ही दर्ज किया एससी एसटी एक्ट में मुकदमा
- ठाकुर ब्राह्मण वाद में फंस गया ब्राह्मण
- हाईकोर्ट ने निकाय चुनावों को बिना ओबीसी आरक्षण के कराने को कहा योगी बोले आरक्षण के बाद होंगे चुनाव
- नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में जानिए क्या बोले पीएम मोदी
- प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की
अरुण जेटली, सुषमा स्वराज समेत 7 को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री पुरस्कार दिया जायेगा

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान सरकार ने किया। पद्म पुरस्कारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री पुरस्कार दिया जायेगा। ये पुरस्कार उन विशिष्ट लोगों को दिए जा रहे हैं जो समाज के विकास के लिए रचनात्मक एवं असाधारण कार्य कर लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी को बधाई।” प्रधानमंत्री ने कहा कि पुरस्कृत लोगों में समाज राष्ट्र और मानवता के प्रति असाधारण योगदान देने वाले व्यक्ति शामिल हैं।
देखिये पूरी लिस्ट