- गर्भवती ब्राह्मण महिला पर हुआ जानलेवा हमला न्याय दिलाने कि बजाय पुलिस ने पीड़ित पर ही दर्ज किया एससी एसटी एक्ट में मुकदमा
- ठाकुर ब्राह्मण वाद में फंस गया ब्राह्मण
- हाईकोर्ट ने निकाय चुनावों को बिना ओबीसी आरक्षण के कराने को कहा योगी बोले आरक्षण के बाद होंगे चुनाव
- नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में जानिए क्या बोले पीएम मोदी
- प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की
उत्तर प्रदेश के मंत्री सतीश महाना हुए कोरोना पाजेटिव
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना आज कोरोना संक्रमित पाये गये। इसकी जानकारी सतीश महाना ने खुद ट्वीट कर दी है।
सतीश महाना ने ट्वीट कर बताया “कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया अपनी जाँच करवा लें।”
बतादें कि अबतक योगी सरकार के कई मंत्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसमें विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग शामिल हैं। इसके अलावां दो मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान की मौत चुकी है।