कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गुरुराज पुजारी ने 61 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कांस्य पदक जीता

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी ने पुरुषों के 61 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 269 किलोग्राम भार उठाकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता। भारत का ये दूसरा पदक है। कांस्य पदक जीतने के बाद वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी ने कहा कि कांस्य पदक जीतने पर मुझे बहुत खुशी हुई। आज अच्छा दिन है, पहले संकेत ने रजत पदक जीता और उसके बाद मैंने भारत के लिए दूसरा पदक जीता। मैं थोड़ा अच्छा कर सकता था। 10 दिन पहले मैं बिमार हो गया लेकिन 1 सप्ताह पहले ठीक होकर मैंने अपना बेहतर प्रदर्शन दिया।

गुरुराज पुजारी को कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी को वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई दी।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने #CommonwealthGames2022 में पुरुषों की 61 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतने के लिए वेटलिफ्टरगुरुराज पुजारी को बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि #CommonwealthGames2022 की भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर माँ भारती का मान बढ़ाने वाले श्री पी. गुरुराजा को हार्दिक बधाई! आपकी इस जीत पर गर्व है।

Powered by myUpchar