- गर्भवती ब्राह्मण महिला पर हुआ जानलेवा हमला न्याय दिलाने कि बजाय पुलिस ने पीड़ित पर ही दर्ज किया एससी एसटी एक्ट में मुकदमा
- ठाकुर ब्राह्मण वाद में फंस गया ब्राह्मण
- हाईकोर्ट ने निकाय चुनावों को बिना ओबीसी आरक्षण के कराने को कहा योगी बोले आरक्षण के बाद होंगे चुनाव
- नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में जानिए क्या बोले पीएम मोदी
- प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की
पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 75000 रोगी ठीक हुए

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। एक ही दिन में रिकॉर्ड 74,894 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
इसके साथी ही ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 33,98,844 तक पहुंच गई है जिसके बाद ठीक होने की दर( रिकवरी दर) 77.77% तक पहुंच गई है। साप्ताहिक आधार पर ठीक होने वालों की कुल संख्या जुलाई के तीसरे हफ्ते के 1,53,118 से बढकर, सितंबर 2020 के पहले सप्ताह में 4,84,068 हो गई है।
पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 89,706 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें अकेले महाराष्ट्र का योगदान 20,000 से अधिक और आंध्र प्रदेश का 10,000 से अधिक का योगदान रहा है। नए मामलों में से 60 फीसदी मामले केवल 5 राज्यों से दर्ज किए हैं।
देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 8,97,394 हैं। महाराष्ट्र 2,40,000 से अधिक मामलों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर है जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश, दोनों राज्यों में 96,000 से अधिक मामले सक्रिय है। पांच राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु का कुल सक्रिय मामलों में 61 फीसदी का योगदान है।
पिछले 24 घंटों में कुल 1,115 मौतें दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र में 380 मौतें तथा कर्नाटक में 146 मौतें हुई हैं, जबकि तमिलनाडु में 87 मौतें दर्ज की गई हैं।
जिस दिन भारत में एक ही दिन में सबसे अधिक लगभग 75,000 लोग ठीक (रिकवर) हुए उसी दिन एक दिन में रिकॉर्ड नमूनों की जांच भी हुई। पिछले 24 घंटों में 11.5 लाख से अधिक कोविड 19 नमूनों की जांच की गई।
भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है, जहां पर दैनिक जांच की दर बहुत अधिक है। दैनिक परीक्षण क्षमता पहले ही 11 लाख को पार कर चुकी है। पिछले 24 घंटों में 11,54,549 नमूनों की जांच की गई जिसके साथ ही भारत ने जांच की राष्ट्रीय नैदानिक क्षमता को और मजबूत किया है।