- गर्भवती ब्राह्मण महिला पर हुआ जानलेवा हमला न्याय दिलाने कि बजाय पुलिस ने पीड़ित पर ही दर्ज किया एससी एसटी एक्ट में मुकदमा
- ठाकुर ब्राह्मण वाद में फंस गया ब्राह्मण
- हाईकोर्ट ने निकाय चुनावों को बिना ओबीसी आरक्षण के कराने को कहा योगी बोले आरक्षण के बाद होंगे चुनाव
- नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में जानिए क्या बोले पीएम मोदी
- प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत उन देशों में से है, जिसने कोविड-19 की गंभीरता को समय रहते भांप लिया और तुरंत एहतियाती कदम उठाये। आज भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के सामने महामारी से निपटने का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने कहा कि भारत ने सभी उपायों को निचले स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए एक के बाद एक कई उपाय किये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया गया कि सभी राज्य सरकारें मिलकर काम करें और सभी महत्वपूर्ण निर्णय विशेषज्ञों के साथ मिलकर लिये जाएं। श्री मोदी ने कहा कि देश आज कोविड-19 को समाप्त करने के मिशन के प्रति एकजुट है। उन्होंने कहा कि यह एक लंबी लड़ाई है, लेकिन भारत न थकेगा, न हारेगा।
प्रधानमंत्री ने मौजूदा परिस्थिति से निपटने में परिपक्वता का परिचयन देने के लिए देशवासियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि 130 करोड़ की आबादी वाले भारत जैसे विशाल देश में लॉकडाउन के दौरान इतना अनुशासन बना रह सकता है, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। कल रात नौ बजे नौ मिनट के लिए देशभर में बिजली बंद कर दीये जलाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरे देश की एकजुटता की शक्ति का प्रदर्शन था। श्री मोदी ने कहा कि समाज के हर वर्ग और हर उम्र के लोगों ने कोरोना वायरस से उबरने के लिए इस एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने कहा कि शुरू से ही, राष्ट्र प्रथम भारतीय जनता पार्टी का मंत्र रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पांच अपील करते हुए कहा कि वे गरीबों को राशन और अपने अलावा पांच से छह लोगों को मास्क उपलब्ध कराने के लिए अभियान जारी रखें। मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि ये कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए लोगों को आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग करने को कहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पीएम केयर्स कोष में दान दें और 40 अन्य लोगों को भी ऐसा करने को कहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को इस मुश्किल घड़ी में देश की सेवा में जुटे लोगों के प्रति कृतज्ञता अभिव्यक्त करनी चाहिए।
मोदी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और कुशाभाऊ ठाकरे को याद करते हुए कहा कि इन नेताओं ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किये और अपना जीवन राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित कर देने वाले पार्टी के इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।
[…] Source link […]