बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा किहम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे, विपक्ष को चुनौती देते हैं कि बिजली, सड़क, पानी को मुद्दा बनाएं। हमने एक- एक मुद्दे पर काम किया है। कुछ लोग अब अनर्गल बातें कर रहें हैं लेकिन जब उन्हें जनता ने मौका दिया था तब उन लोगों ने बिहार में अराजकता फैलाने का काम किया है। एक भी काम नहीं था न कानून व्यवस्था, न शिक्षा, न रोड, न बिजली, न स्वास्थ्य। था तो सिर्फ अपहरण, फ़िरौती और गुंडागर्दी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने जो कार्य बिहार के उत्थान के लिए किया है वो जनता देख रही है। #कोरोना को रोकने के लिए हमने अहम कदम उठाए हैं। प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर जितनी कोरोना जांच हो रही है समस्त भारत में, बिहार उनमें सबसे आगे है। 21 लाख लोगों को 1-1 हज़ार की सहायता राज्य सरकार द्वारा दी गई है।

नीतीश कुमार ने कहा कि पूरे देश से लोगों को वापस लाने के लिए काम किया गया। रेल गाड़ी से लोगों को वापस लेकर आए। क्वारंटीन करने की भी व्यवस्था की। केंद्र सरकार के द्वारा भी सहायता की गई। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बिहार सबसे आगे हैं देश के राष्ट्रीय औसत से ज्यादा। बिहार में प्रति दस लाख की आबादी पर सबसे ज्यादा जांच हो रही हैं व रिकवरी रेट में भी बिहार आगे हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना के दौरान सभी का ख्याल रखा गया। अलग – अलग क्वारंटाइन सेंटर में लोगों को रखा गया और प्रति व्यक्ति पर 5300 रुपये खर्च किये गए। हम लोगों का काम जनता की सेवा करना और जो कार्य हमने किया है जनता के बीच उसी को लेकर जाते हैं और जनता जानती है क्या असलियत है। रामविलास पासवान जी जल्द ही स्वस्थ हों, हमारा उनसे पुराना लगाव है| कोई क्या बोलता है इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ लोग सिर्फ अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। मुझे इससे दुख नहीं होता बल्कि हंसी आती है। कौन क्या बोलता है क्या बोल रहा है क्या बोलेगा? इन सब से हम लोगों को कोई मतलब नहीं है, हम लोग साथ हैं, साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे और बिहार के विकास के लिए कार्य करेंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि किसी को अगर अफवाह फैलाने से कुछ करने से अगर आनंद आता है तो करते रहें। हमें उससे फर्क नहीं पड़ता हमारा जो काम है, बिहार का विकास, वो करते रहेंगे। समाज में प्रेम का और भाईचारे का भाव रहना चाहिए लेकिन कुछ मनुष्य इस तरह के ही होते हैं जो अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं यह उनकी आदत में है, वे करते रहेंगे लेकिन हम लोग सक्षम बिहार बना रहे हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे और नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में विकास का काम हुआ है। विपक्ष को खुली बहस की चुनौती चाहे तो बिजली, सड़क, पानी के मुद्दे पर बहस करें, प्रवासी मजदूर पर बहस करें विकास पर बहस करें।

बतादें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड NDA में सीटों का बंटवारा हो गया। आज मुख्यमंत्री नितीश कुमार और सुशील मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान किया। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं जिनमे से 122 सीटें जनता दल यूनाइटेड के कहते में गई जबकि 121 सीटें भातरीय जनता पार्टी के खाते में आई हैं।

अपने 122 सीटों में से जनता दल यूनाइटेड जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीटें देंगी देगी। और जनता दल यूनाइटेड 115 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 7 सीटों पर जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा अपने उम्मीदवार उतारेगी।

जबकि अपने 121 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को 9 सीटें देंगी। और बीजेपी 112 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Powered by myUpchar