- गर्भवती ब्राह्मण महिला पर हुआ जानलेवा हमला न्याय दिलाने कि बजाय पुलिस ने पीड़ित पर ही दर्ज किया एससी एसटी एक्ट में मुकदमा
- ठाकुर ब्राह्मण वाद में फंस गया ब्राह्मण
- हाईकोर्ट ने निकाय चुनावों को बिना ओबीसी आरक्षण के कराने को कहा योगी बोले आरक्षण के बाद होंगे चुनाव
- नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में जानिए क्या बोले पीएम मोदी
- प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का हुआ निधन

साल 2020 में बॉलीवुड को लगातार एक के बाद एक झटके लगा रहे हैं. अब एक और बड़ा झटका बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगा है जिससे सिर्फ स्टार्स ही नहीं बल्कि फैंस भी काफी दुखी हैं। फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते आज मुंबई के बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल में निधन हो गया. वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं, उन्हें में एडमिट कराया गया थावे 71 साल की थीं।
सरोज खान के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है. तमाम सितारे और बॉलीवुड के डांसर और कोरियोग्राफ उन्हें याद कर रहे हैं। साथ ही सरोज के साथ बीते पुराने दिनों की यादें और बॉलीवुड में उनके काम को भी काफी याद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन ने भी सरोज खान संग अपने पुराने दिनों को याद किया है।
सरोज खान ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नहीं बल्कि हजारों गाने दिए हैं और उन्हीं की वजह से कई हीरोइनों का करियर भी बन गया. अब माधुरी दीक्षित को ही देख लीजिए जो एक बेहतरीन डांसर हैं. माधुरी को भी डांस सरोज खान ने ही सिखाया है। सरोज खान ने यूं तो कई गानों को कोरियोग्राफ किया है मगर माधुरी दीक्षित की बेहतरीन फिल्म ‘तेजाब’, ‘ये इश्क है’, ‘जब वी मेट’ और ‘देवदास’ मूवी के कुछ गानों हमेशा यादगार बने रहेंगे.
[…] Source link […]